Sunday, November 3, 2019

दिल्ली प्रदूषण पर ऋषि कपूर ने कसा तंज, '... या तो आप प्यार में हैं या दिल्ली में'

दिल्ली प्रदूषण और इससे बन रही स्थितियों पर प्रियंका चोपड़ा के बाद ऋषि कपूर ने भी रिऐक्ट किया है। हालांकि, उन्होंने इस विषय पर तंज भरे अंदाज में अपनी राय रखी है। उनके इस ट्वीट पर कुछ फैन्स ने समर्थन जाहिर किया तो कुछ उन्हें मजाक उड़ाने की जगह स्टारडम का इस्तेमाल कर इस मुद्दे पर कुछ करने की सलाह देते दिखे। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमेज पोस्ट की है जिस पर लिखा है, 'अगर घबराहट हो रही है, दिल की धड़कन बढ़ गई है और आंखें नम हैं तो या तो आप प्यार में हैं या फिर दिल्ली में'। इस विचार के साथ सहमति जताते हुए ऋषि ने लिखा, 'यह सच है'। पढ़ें: फैन्स से मिले मिले-जुले रिऐक्शन्स यूजर्स ने इस ट्वीट पर रिऐक्ट करते हुए अलग-अलग रिऐक्शन दिए। किसी ने दिल्ली की स्थिति पर और तंज कसे तो किसी ने उन्हें अपना स्टारडम का इस्तेमाल कर इस मुद्दे को उठाने और हल निकालने की सलाह दी। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने दूसरे शहरों के भी नाम लिए जहां स्थिति ठीक नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था पोस्ट प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह मास्क पहनी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जाहिर की थी और खासतौर से बेघर लोगों के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की थी जिनके पास इस स्थिति से निपटने के लिए मास्क या अन्य सुविधा नहीं है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JMj0jj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment