Sunday, November 3, 2019

'पति पत्नी और वो': कार्तिक आर्यन ने शेयर किया नया पोस्टर, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म '' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 4 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्म का एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जब से फिल्म की घोषणा हुई तब से ही यह चर्चा में बनी रही है। आए दिन स्टार कास्ट फिल्म से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो' की मुंबई और लखनऊ में शूटिंग होने के दौरान के कई विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। फिल्म में कार्तिक चिंटू त्यागी के रोल में नजर आ रहे हैं, भूमि वेदिका त्रिपाठी के रोल में होंगी जबकि अनन्या होंगी 'वो' के कैरक्टर में। इस रोमांटिक कॉमिडी में पहली बार ये तीनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दिख रहा है कि कार्तिक और भूमि एक पिंजरे में बंद हैं और अनन्या बाहरी खड़ी हैं। पोस्टर के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'चिंटू त्यागी के जीवन की चाबी पत्नी के पास, और दिल की चाबी वो के पास।' इसके साथ ही पोस्टर पर आज ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी गई है। 'पति पत्नी और वो' साल 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अडॉप्टेशन है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NGVPba
via IFTTT

No comments:

Post a Comment