Tuesday, November 12, 2019

देखें, मजेदार है मिमी चक्रवर्ती की 'इस्तांबुल डायरी' का विडियो

बांग्ला फिल्मों की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस और जाधवपुर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। यूं तो मिमी हमेशा ही अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपना एक मजेदार शेयर किया है। यह विडियो मिमी ने इंस्ताबुल में शूट किया है। मिमी ने इस विडियो को '' का नाम दिया है। विडियो में मिमी ने अपने सुबह जागने से लेकर इस्तांबुल पहुंचने, वहां शॉपिग करने से लेकर तुर्की के खूबसूरत नजारे शूट किए हैं। दरअसल मिमी अपनी पूरी यूनिट के साथ शूटिंग के लिए इस्तांबुल गई थीं। देखें, मिमी की 'इस्तांबुल डायरी' का यह विडियो: वैसे बता दें कि मिमी चक्रवर्ती उस वक्त भी विवादों में आ गई थीं जब वह सांसद चुने जाने के बाद ऐक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां के साथ वेस्टर्न ड्रेस में संसद पहुंची थीं। लोगों ने उनके पहनावे को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था लेकिन मिमी ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिए थे। नीचे देखें, मिमी की कुछ दिलकश तस्वीरें:


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KgCn4g
via IFTTT

No comments:

Post a Comment