और उनकी बहन के बीच कैसा बॉन्ड है, यह तो सभी जानते हैं। शाहीन की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी एक बार फिर इस बात को साबित कर रही है। दरअसल, शाहीन ने आलिया की एक प्यारी तस्वीर क्लिक की और इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की। फोटो में आलिया काउच पर बैठे हुए अपने फोन में बड़े ध्यान से कुछ देख रही हैं। पिक्चर पर शाहीन ने कैप्शन दिया, 'माइ हैपी लिटिल फ्लावर इज होम।' वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अब अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ऑपोजिट दिखेंगी। वह एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और करण जौहर की 'तख्त' में भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34PjBsz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment