शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। फैन्स को उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि और स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करेंगे। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में गेस्ट अपियरेंस में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म '' की लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। शाहरुख खान का भी इस फिल्म में छोटा ला रोल होगा। उनका किरदार रणबीर के किरदार को आगे बढ़ने में मदद करेगा। खबरों के मुताबिक शाहरुख ने पहले ही इसकी शूटिंग के लिए डेट्स दे दी हैं और वह जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी करेंगे। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। इस खबर के बाद से SRK फैन्स में इस फिल्म को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। बता दें कि शाहरुख खान शनिवार को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख की दीवानगी का आलम यह है कि फैन्स कई दिन पहले से ही उनके बर्थडे के लिए काउंटडाउन कर रहे थे। उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात को फैन्स उनके बंगले के बाहर जमा हो गए। शाहरुख ने भी बालकनी में आकर उन सभी का अभिवादन किया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2N8TJC8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment