Friday, November 8, 2019

सक्सेस के पीछे एक्स वाइफ अमृता सिंह का बड़ा रोलः सैफ अली खान

ने जब से शादी की और जब तलाक लिया, ये दोनों बातें काफी सुर्खियों में रही थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह एक-दूसरे का सम्मान करते हुए दोनों अलग हो गए थे और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। अमृता सिंह अपने और सैफ अली खान के रिश्ते पर बोलने से बचती नजर आती हैं, वहीं सैफ अली खान अक्सर इस बारे में बात करते नजर आ जाते हैं। सैफ अली खान ने इस बात को माना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सफलता के पीछे अमृता सिंह का हाथ है। हाल ही में सैफ अली खान ने अपने एक्स वाइफ अमृता सिंह और अपने फिल्मी करियर में उनके योगदान में बारे में बात की। सैफ अली खान ने 20 साल की उम्र में घर से भागकर अमृता सिंह से शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि अमृता सिंह ही एकमात्र वह इंसान हैं, जिन्होंने मुझे काम को गंभीरता से करना सिखाया। सैफ अली खान ने कहा कि अमृता सिंह ने मुझे खुद में विश्वास करना सिखाया और फिल्म 'दिल चाहता है' में किरदार को लेकर मेरी काफी मदद की। उन्होंने आगे कि वह हर किसी से यह पूछ रहे थे कि फिल्म में किरदार को कैसे निभाया जाए तो अमृता सिंह ने कहा अपना काम खुद करना चाहिए और मैंने वही किया। आज भी लोग फिल्म में उनके किरदार को लोग याद करते हैं। बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली। इन दोनों के एक बच्चा तैमूर अली खान है। सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में फिल्म हम साथ-साथ हैं की को-स्टार तब्बू के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा सैफ अली खान 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख और अली फजल भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NTGHr4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment