टीवी डेस्क. अभिनेता प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी अभिनेत्री युविका चौधरी ने सेलेब्रिटी डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए' का 9वां सीजन अपने नाम कर लिया है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया। शो जीतने के बाद प्रिंस ने एक न्यूज वेबसाइट से मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें दूसरे रियलिटी शोज द्वारा बुलाए जाने की संभावना नहीं है। दरअसल, प्रिंस 'नच बलिए' से पहले 'रोडीज' (2015), 'बिग बॉस 9' और 'स्प्लिट्सविला 8' के विनर भी रह चुके हैं।
जीतने के बाद यह बोले- प्रिंस-युविका
प्रिंस ने मजाक में कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब कोई रियलिटी शो मुझे अप्रोच करेगा।" युविका ने इस तरह के रियलिटी शोज को आउटसाइडर्स के लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा, "इस तरह के शो हम जैसे आउटसाइडर्स को आगे कदम बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। ये व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही रूप से हमारे लिए सौभाग्यशाली हैं।" गौरतलब है कि प्रिंस और युविका का रिलेशनशिप 'बिग बॉस 9' (2016) के दौरान शुरू हुआ था। 2018 में दोनों ने शादी की।
ये थीं टॉप 5 जोड़ियां
सीजन की टॉप 5 जोड़ियों में प्रिंस-युविका के अलावा शांतनु-नित्यामी, अनीता-रोहित, विशाल-मधुरिमा और अली गोनी-नताशा शामिल थीं। हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली क्रमशः फर्स्ट और सेकंड रनरअप रहे। ग्रैंड फिलाने में जीनत अमान, आयशा पारेख, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, भूमि पेडणेकर, अनिल कपूर और गोविंदा समेत मनोरंजनजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं।
सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था सीजन
इस सीजन को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसकी प्राइज मनी 50 लाख रुपए थी। रवीना टंडन और अहमद खान सीजन के जज थे, जबकि मनीष पॉल और वालुस्चा डिसूजा ने इसे होस्ट किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NG3cj0
No comments:
Post a Comment