जब से करण जौहर ने अपनी फिल्म '' की घोषणा की है तभी से यह चर्चा में है। फिल्म में और को कास्ट किया गया है। इनके साथ ही इस फिल्म से लक्ष्य भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन Collin D’Cunha कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। अभी तक फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही थी। कार्तिक, जाह्नवी और लक्ष्य ने चंडीगढ़ में इसकी शूटिंग शुरू भी कर दी है। कार्तिक इंस्टाग्राम पर क्लैपबोर्ड की तस्वीरें भी शेयर की थीं। चंड़ीगढ़ के बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू होनी थी लेकिन अब यह टल गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय भारी पलूशन है और इसकी के कारण फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि कहीं फिल्म की कास्ट और टेक्निकल टीम बीमार न हो जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलूशन के कारण कास्ट सांस नहीं ले पा रही थी और विजिबिलिटी भी इनती कम थी की कैमरे से शूट करना संभव नहीं था। इसके बाद ही टीम ने यह फैसला लिया कि अब कुछ दिन के लिए शूटिंग टाल दी जाए। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की टीम एक बार फिर राजधानी में शूटिंग करने के लिए लौटेगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Kh2eci
via IFTTT
No comments:
Post a Comment