Sunday, September 8, 2019

Tamil Rockers ने ऑनलाइन लीक की सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे'

ऑनलाइन पाइरेसी साइट ने अब सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' को अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म के दर्शक लगातार बढ़ रहे हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी तारीफ की है। वहीं फिल्म देखने वाले दर्शक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन लीक होना इसके कलेक्शन पर काफी असर डाल सकता है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के अलावा प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई है। अब तमिल रॉकर्स ने फिल्म को लीक कर दिया है। इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों को लीक करने में तमिल रॉकर्स का नाम सामने आया था। हाल ही में प्रभास की बॉलिवुड डेब्यू फिल्म 'साहो' रिलीज के कुछ घंटों बाद ही इस साइट पर लीक हो गई थी। पढ़ें: इससे पहले 'कलंक', 'जजमेंटल है क्या', 'गली बॉय', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', और 'सिंबा' जैसी फिल्म भी तमिल रॉकर्स पर लीक हुई थी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की कमाई 35 करोड़ के करीब पहुंच गई है। दर्शकों ने सुशांत और श्रद्धा की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया। इसकी कहानी से भी लोग खुद को रिलेट कर पा रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज होने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZXHAao
via IFTTT

No comments:

Post a Comment