Sunday, September 8, 2019

Chhichhore Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर सुशांत-श्रद्धा की फिल्म 35 करोड़ के करीब

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' दर्शकों का काफी पसंद आ रही और इस बात का सबूत है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। जी हां, फिल्म ने तीन दिनों में करीब 35 करोड़ की कमाई कर ली है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को15:50-16 करोड़ की कमाई की है। ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 7 करोड़ की कमाई की और शनिवार की 70% की वृद्धि के साथ फिल्म ने 11.75-12 करोड़ की कमाई की। इस तरह केवल दो दिनों में फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई कर डाली। वीकेंड की कुल कमाई की तुलना करें तो फिल्म इस साल रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को टक्कर दे रही है। वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म वीक डेज़ पर भी शानदार कमाई कर सकती है और इस वीक एक्सटेंडेट वीकेंड हॉलिडे (मुहर्रम) का भी फायदा फिल्म को मिल सकता है। शुक्रवार: 7,00,00,000 करीब शनिवार: 12,00,00,000 करीब रविवार: 16,00,00,000 करीब कुल कमाई: 35,00,00,000 करीब निर्देशक नितेश तिवारी की 'छिछोरे' मनोरंजन के साथ-साथ बढ़िया संदेश भी देती नजर आती है। उन्होंने नब्बे के दशक के माहौल को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है। बॉयज हॉस्टल में बैचलर लड़कों की दुनिया कॉमिडी, छिछोरी डायलॉगबाजी, रोमांस और राइवलरी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। सुशांत सिंह राजपूत अपने किरदार अनि को को भी बखूबी जिया है और श्रद्धा कपूर भी यंग और मैच्यॉर माया के रूप में खूब जमी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HV9nO6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment