बॉलिवुड के सुपरस्टार इस समय अपनी आने वाली फिल्म '' की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह के साथ रोमांटिक गानों से लेकर अपने ऐक्शन सीन्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी इस फिल्म के चर्चा में रहे शर्टलेस को फिल्माने जा रहे हैं। इस सीन में सलमान के साथ साउथ के सुपरस्टार सुदीप भी होंगे जो फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस लंबे ऐक्शन सीन की तैयारी के लिए सलमान खान ने 6 महीने तक अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत की है। सीन की जरूरत के हिसाब से इसमें काफी हाथ-पैरों वाली फाइट दिखाई जाएगी। इसके लिए भी सलमान ने जिम में काफी पसीना बहाया है। 'दबंग' से जुड़ी डिवेलपमेंट से नजदीकी से जुड़ें लोगों पता ही होगा कि इस फिल्म में फ्लैशबैक में सलमान का यंग किरदार भी दिखाया जाएगा। जवान दिखने के लिए सलमान ने अपनी डायट में भी काफी चेंज किया है और फिट होने के लिए काफी साइकलिंग की है। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अरबाज खान के साथ ही पहली बार महेश मांजरेकर की बेटी भी दिखाई देंगी। यह फिल्म के इस साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/317X2Oh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment