Tuesday, September 24, 2019

अनिल कपूर ने शेयर की 'छोटी आंखों और बहुत ज्‍यादा बाल' वाली अपनी तस्‍वीर

ऐक्‍टर बॉलिवुड के सबसे फिट और फाइन ऐक्‍टर्स में से एक माने जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके चेहरे से उनकी उम्र का बिल्‍कुल भी पता नहीं चलता है। फिल्‍मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्‍टिव रहते हैं और फैंस के साथ फोटोज, विडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐक्‍टर ने मंगलवार को ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्‍वीर शेयर की। इसमें वह दुबले-पतले यंग लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'छोटी आंखें, पतली बांहें, बहुत ज्‍यादा बाल... कोई परवाह नहीं! कड़ी मेहनत, विश्‍वास और तकदीर आपको वहां ले जा सकती है जहां कन्‍वेंशनल ऐटिट्यूड्स नहीं ले जा सकते हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल अब 'मलंग' और करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म तख्त में नजर आएंगे। इसके अलावा भी कई प्रॉजेक्‍ट्स उनकी झोली में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2mkyxhm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment