साउथ की फिल्मों से सुपरस्टार कहे जाने वाले ऐक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर सुर्खियों में छाए हुए हैं और वजह है फिल्म के क्रू को उनके जरिए दिया गया खास गिफ्ट। दरअसल, विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बिगिल' के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां बाटी हैं। विजय के इस खास तोहफे का पता तब चला जब फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक शेयर्ड विडियो में विजय एक-एक कर लोगों को अंगूठी देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद इस सब को मोबाइल से शूट कर रहा शख्स अपने हाथ में मौजूद सोने की अंगूठी दिखाता है, जो उसे विजय से मिली थी। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी लिखा नजर आता है। जानकारी के मुताबिक, विजय ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें इस तोहफे को देने का फैसला किया था। 13 अगस्त को मूवी में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया। बता दें कि, विजय की यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज की जाएगी। इस मूवी के पोस्टर और ए आर रहमान द्वारा गाया गया गाना पहले ही दर्शकों के दिलों पर छा चुका है। मूवी में बीटाउन ऐक्टर जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YJo2Xn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment