गुजरे जमाने की मशहूर का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें सीरियस हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं। विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी और उनकी सीरियस स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी। विद्या सिन्हा ने बॉलिवुड की कई सुपरहिट फिल्म जैसे 'छोटी सी बात', 'रजनीगंधा', 'पति पत्नी और वो', 'स्वयंवर' जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और 'काव्यांजलि', 'कबूल है' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियलों में दिखाई दी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KBGCYQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment