सेन जो भी काम करती हैं, दिल से करती हैं और उन्होंने यही बात अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर की है। ऐक्ट्रेस ने हाल ही में हुए एक फोटोशूट के दौरान का शॉर्ट विडियो शेयर किया है, इसमें वह काम के पलों में भी इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। विडियो में उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को भी देखा जा सकता है। सुष्मिता सेन ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए थे, जिनमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। अब उन्होंने फोटोशूट का एक विडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। इसमें उनके खूबसूरत अंदाज के साथ ही मस्तीभरा अंदाज भी दिखाई दे रहा है। विडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने काम और अपनी जिंदगी को लेकर पॉजिटिव थॉट्स शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं काम में अपना जो समय लगाती हूं वह सिर्फ शिफ्ट के घंटे नहीं हैं बल्कि मेरी जिंदगी के पल हैं, जिनका मैं भरपूर इस्तेमाल करती हूं। इस बात से जो ऊर्जा, खुशी और नतीजे मिलते हैं उनसे मुझे प्यार है।' सुष्मिता ने आगे अपनी जिंदगी के खास लोगों का जिक्र करते हुए उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया। इन नामों में से एक रोहमन शॉल भी थे, जो फोटोशूट के दौरान सुष्मिता के साथ थे। ऐक्ट्रेस के इस पोस्ट को उनके फैन्स ने लाइक किया और सुष्मिता के हमेशा पॉजिटिव बने रहने और सकारात्मक विचार शेयर करने को लेकर उनकी तारीफ की।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YV3bzA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment