Saturday, August 10, 2019

विडियो में देखें बर्थडे पर जैकलीन की मस्ती

पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहुत सी खूबसूतर तस्वीरें और विडियो शेयर किए हैं। इस समय जैकलीन अपने देश में हैं। जैकलीन वहां पर एक कैंपेन की शूटिंग के लिए गई हैं। इसी बीच में वह दोस्तों के साथ भी इंजॉय कर रही हैं। जैकलीन अपना 34वां जन्मदिन भी अपने देश श्री लंका में मना रही हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए जैकलीन ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें और विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने एक पिंक ड्रेस में, एक मोनोकिनी में और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। विडियो में भी जैकलीन दोस्तों के साथ बीच पर पार्टी करती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। यह विडियो जैकलीन के से कुछ घंटे पहले का है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन अब करण जौहर के प्रॉडक्शन की अगली फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पहली बार सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZS5zUP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment