ऐक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म 'वीर' से बॉलिवुड में कदम रखे थे और इसके बाद वह उनके साथ 'रेडी' फिल्म के गाने 'कैरेक्टर ढीला' में नजर आईं। हालांकि जरीन ने बीच में कुछ और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वह अपना चार्म नहीं दिखा पाईं। लेकिन अब जरीन चाहती हैं कि उनकी शादी सलमान खान से हो जाए। लेकिन रुकिए, इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता दें कि जरीन खान से पूछा गया था कि वह अपने बारे में कौन सी फनी अफवाह फैलाना पसंद करेंगी। इस पर जरीन ने कहा, 'मैं यही अफवाह फैलाना चाहूंगी कि सलमान खान मुझसे शादी कर रहे हैं।' यह सवाल जरीन से बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था। इंटरव्यू के फनी सेगमेंट में जरीन से दूसरा सवाल पूछा गया कि सलमान खान, गौतम रोड़े और करण सिंह ग्रोवर में से वह किसके साथ शादी करना चाहेंगी और किसके साथ हुक-अप या उसे मारना चाहेंगी। इसके जवाब में जरीन ने कहा कि वह सलमान के साथ हुक-अप करना चाहेंगी।' चलिए यह तो रही मजाक की बात, वैसे बता दें कि फैन्स को भी सलमान की शादी का इंतजार है। लेकिन सलमान हैं कि इसके लिए फिलहाल राजी ही नहीं हैं। बात करें जरीन की फिल्मों की, तो वह 2018 में आई फिल्म '1921' में नजर आईं थी और अब वह जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं सलमान 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की तैयारी भी कर रहे हैं। इसमें उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। भंसाली की फिल्म के लिए सलमान को वजन भी घटाना है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KFofSU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment