मुंबई में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है और कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस बारिश में जहां हर कोई परेशानी झेल रहा है, वहीं इम्तियाज अली ने भी अपनी एक परेशानी के बारे में बताया, जब भारी बारिश के बीच एक ऑटो ड्राइवर उनकी मदद के लिए आगे आया। इम्तियाज अली ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे उन्हें ऑटो ड्राइवर ने भारी बारिश के बीच बिना पैसे लिए उन्हें उनके स्थान तक पहुंचाया और कैसे वह उस ड्राइवर के साथ सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड हो गए। इम्तियाज ने लिखा, 'बारिश के बीच रात में पैदल चल रहा था। ऑटो रिक्शा आए और ड्राइवर ने मुझसे पूछा कि क्या मैं बैठना चाहूंगा? मैंने मना कर दिया तो उसने दोबारा पूछा क्योंकि बारिश हो रही थी और मेरे पास खुद को छिपाने के लिए कुछ नहीं था। मैंने अपना पर्स चेक किया। उसे देखकर मुस्कराया और कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैंने उससे आगे बढ़कर किसी और सवारी को ढूंढ लेने के लिए कहा। उसने कहा कि बारिश हो रही है, मैं भीग जाऊंगा। फिर उसने मुझसे ऑटो में बैठने के लिए कहा और यह भी कहा कि वह बिना किराया लिए ही छोड़ देगा।' इम्तियाज ने आगे लिखा, 'थोड़ी देर बाद ऑटो के बराबर में एक कार आकर रुकी। उसमें एक कपल था जो मेरे साथ सेल्फी लेना चाहता था। ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने मेरी तरफ देखा और पूछा कि क्या आप इम्तियाज अली हैं? इसके बाद उसने मेरे साथ सेल्फी लेने की इच्छा जतायी तो मैंने कहा मुझे भी उसके साथ एक सेल्फी चाहिए।' इम्तियाज ऑटो ड्राइवर द्वारा की गयी मदद और उसकी मासूमियत से काफी प्रभावित हुए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने ड्राइवर संग खींची सेल्फी भी फेसबुक पर शेयर की। बात करें इम्तियाज की फिल्मों की, तो वह 'लव आज कल 2' पर काम कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी है। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KgeFp4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment