Tuesday, August 6, 2019

कड़ाके की ठंड में शूट कर रही हैं Janhvi Kapoor, देखें करगिल गर्ल के सेट की तस्वीर

अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स में काफी बिजी हैं। इस वक्त वह जॉर्जिया की जमा देने वाल ठंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'करगिल गर्ल' की शूटिंग में बिजी हैं। जाह्नवी ने सेट्स की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है जिसमें वह गर्म कपड़े पहने और शॉल ओढ़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है 7 डिग्री। बता दें कि फिल्म करगिल गर्ल भारतीय एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक है। इस फिल्म में अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जाह्नवी ने फिल्म का लखनऊ शेड्यूल पूरा कर लिया है और जॉर्जिया से लौटने के बाद रूहीआफजा की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा जाह्नवी को करण जौहर की फिल्म तख्त में खास रोल मिला है साथ ही वह दोस्ताना के सीक्वल में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YEHCz2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment