Tuesday, August 13, 2019

Mika Singh विवाद पर बोलीं रिचा चड्ढा, आर्टिस्ट दोस्ती करवा सकते हैं इसलिए बैन किया जाता है

भारत सरकार ने के जरिए जम्मू-कश्मीर को मिलने वाले विशेष राज्य के दर्जे को वापस ले लिया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान बौखला गया है और वह इस फैसले का विरोध कर रहा है। दोनों देशों में इस मुद्दे पर जारी तनातनी के बीच सिंगर ने पाकिस्तान में परफॉर्म किया है। मीका सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म के दौरान यह परफॉर्मेंस दी थी। इस परफॉर्मेंस के विडियो सामने आने के बाद भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के ट्विटर यूजर्स ने भी नाराजगी दिखाई है। इस मामले में बॉलिवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा, 'इस मामले में मेरा एकदम अलग पॉइंट है। मुझे लगता है कोई भी आर्टिस्ट प्यार और अमन की बात करते हैं। पड़ोसी मुल्क पकिस्तान के जैसा ही हमारा भी कल्चर है। मैं भी पंजाबी हूं, बुल्लेशाह हम सरहद के इस बार गाते-बजाते हैं और उस पार पड़ोसी मुल्क भी यही सुनता-सुनाता है। मुझे लगता है आर्टिस्ट को इसलिए लोग बैन करते हैं क्योंकि आर्टिस्ट दोस्ती करवा सकते हैं।' रिचा आगे कहती हैं, 'अगर इस झगड़े को खत्म करना है तो दोनों ओर के लोगों के मन में मानवतावादी सोच को लाना होगा। जब भी कोई मतभेद होता है, उसका सबसे पहला विक्टिम आर्ट और इंसानियत होती है। आतंकवाद, अटैक और झगड़े के दौरान क्रिकेट, आर्ट और कलाकारी को सबसे पहले हटाया जाता है। आम सिटीजन शांति चाहते हैं। अब इस समय हालात ऐसे हैं, इसलिए बैन जैसी बाते हो रही हैं। हवा का रुख बदलते ही सब ठीक हो जाएगा। इस ( मीका सिंह ) मामले में मेरा कोई खास विचार नहीं है। आर्टिस्ट सिर्फ आर्ट का काम करता है, दंगा-फसाद नहीं करता।' हालांकि मीका सिंह के इस मामले पर जब रिचा के साथ मौजूद अभिनेता अक्षय खन्ना से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, 'यह तो पॉलिटिक्स है, इस पर क्या कहना है।' आज सुबह सिंगर मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने बैन लगा दिया है। AICWA ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया गया है। AICWA के इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन मीका सिंह द्वारा पाकिस्तान सेना के प्रमुख रहे मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में 8 अगस्त 2019 को परफॉर्म करने के लिए उन पर बिना किसी शर्त के बैन लगा रहा है। उनका किसी भी मूवी प्रॉडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और ऑनलाइन म्यूजिक प्रोवाइडर कंपनी से असोसिएशन का तुरंत बहिष्कार किया जाता है। क्या है मामला मीका सिंह का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म में परफॉर्म करते नजर आए थे। इस विडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीका की जमकर आलोचना शुरू कर दी गई। लोगों ने मीका पर कार्रवाई किए जाने के साथ ही बैन लगाने की भी मांग की। दरअसल लोग इस बात से नाराज थे कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय सिनेमा पर बैन के साथ ही उसके द्वारा अन्य भारत विरोधी कदम उठाने के बावजूद मीका पाकिस्तान गए और वहां परफॉर्मेंस दी। लोगों ने इसे देशभक्ति से जोड़ा और सिंगर पर सवाल उठाए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Tvpkzt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment