Wednesday, August 14, 2019

Independence Day Movie: स्वतंत्रता दिवस पर देख सकते हैं बॉलिवुड की ये देशभक्ति की फिल्में

देश इस समय स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर बॉलिवुड भी सारी खुशियों में शामिल होता है। फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बेहतरीन देशभक्ति फिल्में दी हैं। आइए, जानते हैं इस बार आप किन फिल्मों को देखकर स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं। मिशन मंगल इस साल ही रिलीज हो रही मल्टी-स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' में इसरो द्वारा भेजे गए पहले मंगल मिशन के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इसरो की यह अविश्वसनीय सफलता निश्चित तौर पर आपको देशभक्ति की भावना से भर देगी। बाटला हाउसजॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म दिल्ली में 13 सितंबर 2008 को हुए सीरियल बम धमाकों के बाद हुए बाटला हाउस एनकाउंटर से प्रेरित है। यह फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। यह फिल्म आपको पुलिस विभाग की देशभक्ति और त्याग को दिखाएगी। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइकइस साल की पहली सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' उरी में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतयी सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इंडियन आर्मी के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी थी। फिल्म में विकी कौशल ने लीड रोल निभाया था और उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें इस साल का नैशनल अवॉर्ड दिया गया है। रंग दे बसंतीआमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी, आर माधवन और सोहा अली खान की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसमें आज के दौर के कुछ ऐसे युवाओं की कहानी है जो देशप्रेम की खातिर अपनी जान दे देते हैं। यह फिल्म अपने दौर की एक बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। द लीजेंड ऑफ भगत सिंहराजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म शहीद भगत सिंह पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म को साल 2003 का बेस्ट फिल्म का नैशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म आपके दिल में भगत सिंह के त्याग और बहादुरी को देखकर सम्मान जगा देगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/305liQO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment