Sunday, August 4, 2019

बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर दोस्तों को कहा- Happy Friendship day

दोस्ती किसी खास दिन की मोहताज नहीं होती है फिर भी लोग हर साल इस खान दिन के लिए एक्साइटेड रहते हैं। फ्रेंडशिप डे के बहाने ही सही, हमें अपने दोस्तों को प्यार जताने का मौका मिलता है। जिन दोस्तो से लंबे समय से बात न हुई हो उनसे भी विश करने के बहाने बात हो जाती है। यही वजह है कि शनिवार शाम से ही सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप डे के मेसेज शेयर हो रहे हैं। बॉलिवुड सिलेब्स भी फ्रेंडशिप मेसेज शेयर कर रहे हैं। रविवार को कई सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप डे विश किया। आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, बिपाशा बसु समेत तमाम सिलेब्स ने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के लिए खास संदेश लिखा है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने फैन्स को खास संदेश दिया। उनका यह मेसेज काफी महत्वपूर्ण है और आज के समय में जरूरी है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सोनू की तरफ से सभी टीटुओं को हैपी फ्रेंडशिप डे।' ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इस्टाग्राम पर लिखा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें हर रिश्ते में एक अच्छा दोस्त मिला है। इनके अलावा कई अन्य सिलेब्स ने भी फ्रेंड्स के लिए खास मेसेज शेयर किए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2T3e7Wq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment