Sunday, August 4, 2019

मंदिर में शॉर्ट्स पहने के कारण ट्रोल हुए अजय देवगन

पर बॉलिवुड ऐक्टर्स पर फैन्स की नजर रहती है और अधिकतर वह ट्रोल्स का शिकार हो जाते हैं। इस लिस्ट में ताजा नाम है का। अजय हाल में मांडवी के श्री नागनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने कैजुअल कपड़े पहन रखे थे। बस कैजुअल कपड़ों में अजय की फोटो देखकर लोगों ने उन्हें करना शुरू कर दिया। तस्वीर में अजय ब्लू कलर की टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए हैं। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'देखकर अच्छा लगा कि ऐक्टर को इतनी स्वतंत्रता है कि वह किसी भी कपड़ों में बैठकर पूजा कर सके हैं लेकिन आम आदमी को ऐसी स्वतंत्रता नहीं होती। दुखद है लेकिन यही सच है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाप लगेगा अजय को, शॉर्ट्स में महादेव की पूजा नहीं कर सकते... कम से कम इन्हें भगवान का तो कुछ सम्मान करना चाहिए।' बताया जा रहा है कि जिस दिन अजय मंदिर गए तो उस दिन छुट्टी पर थे और रिलैक्सिंग मूड में थे। वैसे अजय के बारे में कहा जाता है कि वह नियम-कायदों को काफी सख्ती से मानने वाले व्यक्ति हैं। हालांकि शायद उन्हें पूजा करने से पहले यह पता कर लेना चाहिए था कि मंदिर में क्या पहन कर आना ठीक रहेगा। उन्हें पता नहीं होगा शायद इसीलिए शॉर्ट्स में ही उन्होंने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Kqhfrs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment