Fast & Furious सीरीज़ की अगली फिल्म 'Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। हालांकि, मेकर्स के लिए फिल्म रिलीज़ से पहले एक बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही यूट्यूब पर लीक हो गई है। 'फास्ट और फ्यूरियस' सीरीज की इस फिल्म में लीड रोल में हैं , क्रिस मॉर्गन, जैसन स्टैथम। इस फिल्म में इनके अलावा होंगे इद्रिस ऐल्बा। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म को पॉज़िटिव रिव्यू मिले। डेविड लीच द्वारा निर्देशित Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw पूरी फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब फिल्म इस तरह इंटरनेट पर लीक हुई हो, इससे पहले भी छोटी-बड़ी कई बॉलिवुड और हॉलिवुड फिल्में लीक होती रही हैं। इस साल इंटरनेट पर लीक होनेवाली बड़ी फिल्मों की बात करें तो 'Spider-Man: Far From Home', 'Avengers: Endgame', 'Aladdin' और 'Captain Marvel'भी लीक हो चुकी हैं। वैसे, भारत में ऐक्शन, स्टंट फिल्मों के शौकीनों में फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्में टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। करीब 18 साल पहले यानी 2001 में इस सीरीज की पहली फिल्म बनी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KcUjgw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment