'मिशन मंगल' का दूसरा दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा और फिल्म ने करीब 17 करोड़ की कमाई कर ली है। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ हुई अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' केवल दो दिनों में 50 करोड़ के बेहद पास पहुंच चुकी है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में दूसरे दिन की कमाई में 40% की गिरावट जरूर हुई लेकिन कुल कमाई 45 करोड़ दर्ज हुई। हालांकि, दूसरे दिन के बिज़नस को ज्यादा शानदार कहा जाएगा क्योंकि जिस दिन यह रिलीज़ हुई उस दिन फिल्म को स्वतंत्रता दिवस और राखी की छुट्टियों का भरपूर फायदा मिला। फिल्म ने मुंबई, मैसूर और वेस्ट बंगाल में काफी शानदार बिज़नस किया है। केवल मुंबई में फिल्म ने दो दिनों में 16 करोड़ की कमाई की है, जबकि दिल्ली/यूपी में करीब 9.50 करोड़ की कमाई की। दिल्ली एनसीआर में फिल्म ने बढ़िया परफॉर्म किया है लेकिन यूपी में फिल्म ने खासकर मल्टिप्लेक्स में अच्छा बिजनस किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार इस वीकेंड पर और आगे तक बढ़ेगी। इन दो दिनों की कमाई के बाद ही कहा जा सकेगा कि फिल्म सुपर हिट है या ब्लॉकबस्टर। फिल्म की दो दिनों की कमाई कुछ इस तरह है। गुरुवार: करीब 28,50,00,000 रुपए शुक्रवार: करीब 17,00,00,000 रुपए फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इसके बाद भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे कई स्टार्स अहम भूमिका में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2P03ANz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment