Friday, August 2, 2019

पूल में मस्ती करते नजर आए तैमूर, देखती रहीं करीना

स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी अक्सर चर्चा में रहते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर। करीना और सैफ के बेटे तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं। पूरा पटौदी परिवार इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहा है और उनके वकेशन की तस्वीरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह पानी में इंजॉय करता नजर आ रहा है। पिछले दिनों भी तैमूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। हालिया तस्वीर में तैमूर अली खान अपनी नैनी के साथ पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है, जबकि करीना उसपर नजर रख रही हैं। पिछले दिनों वायरल हुई एक तस्वीर में तैमूर गाय का दूध निकालता नजर आ रहा था, हालांकि वह कोई असली गाय नहीं बल्कि गाय की डमी थी। वहीं दूसरी तस्वीर में वह बकरी को अपने हाथ से कुछ खिलाता नजर आ रहा है, इसमें सोहा की बेटी इनाया भी उसके साथ नजर आ रही थी। करीना कपूर, सैफ और तैमूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इनके अलावा सोहा अली खान भी अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ वहां इंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों कई तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें पूरा पटौदी परिवार अपनी छुट्टियां इंजॉय करता नजर आ रहा है। बता दें कि करीना इन दिनों अपने काम के कारण मुंबई और लंदन के बीच लगातार सफर कर रही हैं। हाल ही में करीना डांस रिऐलिटी शो की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंची थीं। शूटिंग खत्म करने के बाद दो दिन पहले ही वह वापस लंदन चली गई। हाल ही में करिश्मा कपूर का बर्थडे भी करीना और सैफ ने लंदन में ही सेलिब्रेट किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LZdaxS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment