Saturday, August 17, 2019

न्यू यॉर्क में ऋषि कपूर को रशियन फैन से मिला सरप्राइज, शेयर किया विडियो

ऐक्टर बीते कई दिनों से न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और फैन्स से अपने अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इतने लंबे समय से न्यू यॉर्क में रहते हुए वह घर और फैन्स को काफी मिस भी कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के साथ न्यू यॉर्क में एक दिल छू लेने वाला वाकया हुआ जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में एक सैलॉन में गए थे। वहां उन्हें एक रशियन फैन मिला जिसने उन्हें पहचान लिया। ऋषि कपूर के देखकर उसने फिल्म बॉबी से उनका गाना '' प्ले किया। ऋषि ने भी इन लम्हों को रेकॉर्ड कर लिया। उन्होंने यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सैलॉन में हेयर कट के दौरान मेरा ऐंथम प्ले किया गया। एक रशियन ने मुझे पहचान लिया और अपने नोटबुक से यह प्ले किया। थैंक्यू'

बता दें कि ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर भी न्यू यॉर्क में ही हैं। इस बीच दोनों ही सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं और अपने बारे में फैन्स को अपडेट रखते हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने पहुंचे थे। ऋषि कपूर ने इस मुलाताक की तस्वीर भी शेयर की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YSxojA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment