करीब 140 करोड़ की कमाई कर चुकी 'सुपर 30' के कलाकार फिलहाल जश्न के मोड में हैं। रितिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फनी विडियो शेयर किया है। इस विडियो में रितिक रोशन अपने 'सुपर 30' वाले लुक और अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। विडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'पहली बार फोटो खिंचवाने जाओ तो कृपया अपने भाई को साथ न लेकर जाइएगा।#Super30.' इस विडियो में फटॉग्रफर उनसे सीरियस पोज़ देने को कह रहे, लेकिन रितिक रोशन हर बार हंस पड़ते हैं। 1 मिनट 33 सेकंड के इस विडियो में आखिरकार वह अंत तक सीरियस नहीं हो पाते। विडियो काफी फनी और मजेदार है, जिसे देखकर शायद आपको भी हंसी आ जाए। बता दें कि रितिक की हालिया फिल्म 'सुपर 30' बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म में रितिक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और सुपरहिट भी रही।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2M4E7jt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment