Wednesday, August 7, 2019

शुरू हुई सारा अली खान और वरुण धवन स्टारर 'कुली नंबर 1' की शूटिंग, विडियो रिलीज

कुछ महीने पहले डेविड धवन ने घोषणा की थी कि वह गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'कुली नंबर वन' का रीमेक बनाएंगे और अब आखिरकार इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में जहां गोविंदा वाले रोल के लिए वरुण धवन को साइन किया गया है, वहीं करिश्मा वाला रोल सारा अली खान निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में चल रही है। राइटर फरहाद सामजी ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग लोकेशन से 'कुली नंबर वन' का एक विडियो शेयर किया। इस विडियो में में उन्होंने अपनी बाजू पर फिल्म के नाम का बैज पहना हुआ है। ऑरिजनल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा के अलावा कादर खान भी अहम रोल में थे। कहा जा रहा है कि रीमेक में यह रोल ऐक्टर परेश रावल निभा सकते हैं। वहीं इसमें फिल्म के हिट गाने 'हुस्न है सुहाना' और 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि इन गानों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इस बारे में डेविड धवन ने कहा था, 'ऑरिजनल सॉन्‍ग से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यह हमारी फिल्‍म का महत्‍वपूर्ण गाना है। चूंकि समय बदल गया है, इसलिए वरुण और सारा के साथ मैं गाने को बिल्‍कुल अलग तरह से पिक्‍चराइज करूंगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OKmxDM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment