Saturday, August 10, 2019

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा गंभीर हालत मेंअस्पताल में भर्ती

गुजरे जमाने की बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को बुधवार को सीरियस हालत में मुंबई के जुहू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या है और उनकी सीरियस स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या को गुरुवार को अस्पताल में ऐडमिट कराया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिलहाल विद्या खतरे से बाहर हैं। उन्हें लंबे समय से फेंफड़ों की समस्या है जो अब काफी बढ़ गई है। कुछ समय पहले ही यह सामने आया था कि उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी भी थी। डॉक्टरों ने विद्या को ऐंजियोप्लास्टी कराने की सलाह भी दी है। इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी। विद्या सिन्हा ने बॉलिवुड की कई सुपरहिट फिल्म जैसे '', '', '', 'स्वयंवर' जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और 'काव्यांजलि', 'कबूल है' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियलों में दिखाई दी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TkWv8P
via IFTTT

No comments:

Post a Comment