हाल ही में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने 25 साल पूरे किए और इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई के लिबर्टी सिनेमा हॉल में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में फिल्म के मुख्य कलाकार और बाकी लोग शामिल हुए। फिल्म के लीड स्टार सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा मोहनीश बहल, सतीश शाह, ऐक्ट्रेस बिंदू और फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या भी नजर आए। लेकिन उस वक्त लोग देखते ही रह गए जब 'निशा और प्रेम' यानी माधुरी और सलमान ने फिल्म के पॉप्युलर गाने 'पहला पहला प्यार है' को स्टेज पर रिक्रिएट किया। दोनों के रोमांटिक डांस को देख वहां मौजूद लोग खुद को रोक नहीं पाए और वाहवाही करते हुए तालियां बजाने लगे। शुरुआत में माधुरी और सलमान इस परफॉर्मेंस को लेकर थोड़ा हिचक रहे थे, लेकिन आखिरकार डिमांड पर उन्होंने परफॉर्म कर ही दिया। सलमान और माधुरी के इस रोमांटिक अंदाज को देख फैन्स भी कायल हो गए और सोशल मीडिया पर इस विडियो पर खूब कॉमेंट किए। इस फिल्म के बाद सलमान और माधुरी ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन फैन्स की ख्वाहिश है कि यह ऑनस्क्रीन कपल एक बार फिर किसी फिल्म में साथ नजर आए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2M9VTSE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment