Saturday, August 3, 2019

फास्ट ऐंड फ्यूरियस की तारीफ करने के लिए ट्रोल हुए वरुण धवन, दिया करारा जवाब

वरुण धवन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहने वाले ऐक्टर्स में से एक हैं। ज्यादातर सिलेब्रिटीज की तरह ही वरुण भी ट्रोल्स का सामना करते हैं। हालांकि, कई बार वरुण अपने जवाब से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर चुके हैं। एक बार फिर से ने ट्रोलर को ऐसा ही दमदार जवाब दिया है। वरुण धवन सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने अपडेट्स ही नहीं बल्कि उन्हें पसंद आने वालीं दूसरों की फिल्मों के बारे में भी पोस्ट्स करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर की तारीफ की थी। वरुण के ट्वीट पर इस फिल्म के स्टार ड्वेन जॉनसल ने रिप्लाई भी किया। वरुण ने उनके रिप्लाई का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा कि यह उनके बचपन का सपना था। हालांकि, एक ट्वीटर यूजर ने वरुण के इस ट्वीट पर उन्हें हॉलिवुड फिल्में प्रमोट न करने के लिए कहा। यूजर ने लिखा, 'हॉलिवुड फिल्मों को प्रमोट करने और अमेरिकियों को पैसा देने से अच्छा है कि अपनी फिल्मों की क्वालिटी बढ़ाइए। कॉन्टेंट वाली फिल्में बनाइए और उन अच्छी बॉलिवुड फिल्मों को प्रमोट करिए जिनके बारे में कम बात होती है।' दिलचस्प बात यह है कि इस ट्विटर यूजर ने खुद अपने कवर पेज पर हैरी पॉटर की तस्वीर लगा रखी थी। बस, वरुण ने इसी बात पर उसकी क्लास लगा दी। वरुण ने कहा कि जब आपने खुद अपनी प्रोफाइल पिक्चर में हैरी पॉटर की तस्वीर लगा रखी है तो दूसरों को ऐसा पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। अब सो जाइए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Kn2DZR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment