Friday, August 2, 2019

संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन के साथ फिल्म में दिखेंगे कुणाल रॉय कपूर

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचान रखने वाले बॉलिवुड ऐक्टर अब एक फिल्म में संजय दत्त की भांजी के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का नाम 'मुश्किल- फीयर बिहाइंड यू' है। इस फिल्म में कमीडियन के तौर पर पहचान रखने वाले कुणाल एक रोमांटिक हीरो के तौर पर दिखाई देंगे। 'डेल्ही बेली' जैसी कॉमिडी फिल्मों में काम कर चुके कुणाल रॉय कपूर ने कहा कि शुरू में वह रोमांटिक सॉन्ग करने में काफी अनकम्फर्टेबल थे। उन्होंने कहा, 'पहले मैं रोमांटिक सॉन्ग करने में काफी झिझक रहा था क्योंकि मैं इसे भी कॉमिडी की तरह लेता क्योंकि मेरे दिमाग में कॉमिडी ही चलती है। लेकिन मुझे खुशी है कि मेरेकाम को तारीफ मिली और डायरेक्टर राजीव रुइया को मेरे ऊपर पूरा भरोसा था।' डायरेक्टर रुइया ने कहा कि वह भी निश्चिंत नहीं थे कि कुणाल रोमांटिक नंबर करने के लिए राजी होंगे या नहीं लेकिन उन्होंने बेहद ठंडे मौसम में इस गाने को शूट करने के लिए कुणाल और नाजिया की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस गाने का फिल्मांकन काफी खूबसूरत तरीके से हुआ है। इस गाने को ग्रीस में शूट किया गया है। डायरेक्टर ने कहा कि वह अब कह सकते हैं कि इस फिल्म के बाद कुणाल और भी रोमांटिक फिल्मों में दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31kEA4X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment