सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में काफी ज्यादा है। वह कहीं भी जाते हैं तो उनकी ग्रैंड एंट्री होती है और ऐसा ही कुछ हुआ जब वह मुंबई के एक कॉलेज में पहुंचे। यहां स्टाफ और स्टूडेंट्स ने चियर करते हुए और तालियों की गड़गड़ाहाट के साथ रजनीकांत का सुपर वेलकम किया। वाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने ऐक्टर ने भी मुस्कुराकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। देखें विडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अब फिल्म 'दरबार' में नजर आएंगे। फिल्म के सेट के कई फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। डायरेक्टर ए आर मुरुगादास की 'दरबार' में रजनीकांत पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YyYgEh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment