सुपरस्टार्स कैसे रहते हैं यह जानने की उत्सुकता आम आदमी में हमेशा रहती है। जब बात हो बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान की तो इंट्रेस्ट और बढ़ जाता है। शाहरुख की वाइफ गौरी हाल ही में एक फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आईं और इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके खूबसूरत घर के अंदर क्या होता रहता है। गौरी ने बताया कि घर पर हमेशा शोर होता है और इसकी वजह उनके सबसे छोटे बेटे अबराम हैं। गौरी ने बताया कि उनके घर पर कोई नियम कायदे नहीं हैं और जब भी उनके बच्चे स्कूल से वापस आते हैं तो वह हमेशा घर पर ही होती हैं। गौरी का मनना है कि यह बच्चों की परवरिश का अहम हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके शानदार घर को सजाने में घर के हर सदस्य का योगदान है और सबने अपना एक अलग स्पेस क्रिएट किया है। यह लग्जरी घर समुद्र के सामने है और इसे शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी को गिफ्ट किया था। अब यह जगह मुंबई के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OK9UIK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment