जब बात बॉलिवुड के फिट स्टार्स की आती है, तो उसमें अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता है। अक्षय 51 साल के हैं, लेकिन इस उम्र में भी अक्षय ने यंग लुक और फिट बॉडी को मेनटेन किया हुआ है। क्या आप जानते हैं कि अक्षय ने हाल ही में 5 से 6 किलो वजन कम किया है और वह भी डायटिंग किए बिना? अगर आपने 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' के कैरेक्टर पोस्टर देखे हैं, तो आपने देखा होगा कि अक्षय उनमें काफी स्लिम नजर आ रहे हैं। अक्षय के मुताबिक, उन्होंने अपनी इन दो फिल्मों के लिए 5-6 किलो वजन कम किया है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इसके लिए क्या डायट प्लान फॉलो किया, तो अक्षय ने कहा, 'मैंने अपनी फिल्मों 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' के लिए 5 से 6 किलो वजन कम किया है। मैंने यह वजन नैचरल तरीके से कम किया है। मैं कोई डायटिंग नहीं करता, बस अपना वर्कआउट बढ़ा देता हूं। पहले के मुकाबले में ज्यादा वर्कआउट करने लगता हूं।' उन्होंने आगे कहा,'मैं सबकुछ नैचरली ही करता हूं। अगर आपको लगता है कि वजन कम करने के लिए मैंने कम खाना शुरू कर दिया है तो आप गलत हैं। मैं अभी भी परांठे खाता हूं।' पढ़ें: बता दें कि अक्षय अभी अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' को प्रमोट कर रहे हैं और साथ में 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' की शूटिंग भी कर रहे हैं। बात करें उनकी अन्य फिल्मों की, तो वह 'हाउसफुल 4', 'लक्ष्मी बम' और नीरज पांडे की एक फिल्म में भी नजर आएंगे। इसमें वह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे। हालांकि फिल्म की अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YL7ysS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment