Friday, August 2, 2019

आयुष शर्मा के ऑपोजिट डेब्यू करेंगी कटरीना की बहन इसाबेल कैफ

पिछले साल बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई ने फिल्म 'लवयात्री' से फिल्मों में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी। अब आयुष अपनी अगली फिल्म 'क्वाथा' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की छोटी बहन बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी। करण ललित भूटानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इंडियन आर्मी की कुछ बहादुरी की घटनाओं पर आधारित होगी। आयुष शर्मा फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे और इसके लिए पिछले काफी समय से वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ इसाबेल अपने बॉलिवुड डेब्यू से पहले पिछले 4 सालों से न्यू यॉर्क के एक फिल्म इंस्टिट्यूट में ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। हालांकि अभी तक 'क्वाथा' में इसाबेल के किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर को कन्फर्म करते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'क्वाथा' में आयुष शर्मा और इसाबेल कैफ लीड रोल में होंगे। क्वाथा, भारत और म्यांमार के बॉर्डर का एक गांव है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म के लिए आयुष और इसाबेल पर्फेक्ट हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YDnGka
via IFTTT

No comments:

Post a Comment