Friday, August 2, 2019

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विकी जैन और मां को किया बर्थडे विश

फिल्‍म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' से बॉलिवुड में डेब्‍यू करने वाली ऐक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह यहां फैंस को अपने रूटीन से अपडेट रखती हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ अक्‍सर तस्‍वीरें शेयर करती हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। आज यानी 2 जुलाई को उनका बर्थडे है और इस खास मौके पर ऐक्ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर उनके लिए प्‍यारा मेसेज लिखा है। अंकिता ने कई फोटोज शेयर किए हैं जिनमें विकी नजर आ रहे हैं। इस पर ऐक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन दिया, 'हैपी बर्थडे टू मिस्‍टर जैन। आपके आज और जीवन के हर दिन को बेहद खास बनाने की कामना करती हूं। सिर्फ और सिर्फ आपकी।' देखें अंकिता का पोस्‍ट: आज ही अंकिता की मां वंदना का भी जन्‍मदिन है। मां के लिए स्‍पेशल पोस्‍ट शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, 'मां, आज आपका भी जन्‍मदिन है और यह बहुत अच्‍छी फीलिंग है कि मेरी जिंदगी के दो महत्‍वपूर्ण लोग की एक ही बर्थ डेट शेयर करते हैं। मजा आ गया लाइफ में। मां जन्‍मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको स्‍वस्‍थ और खुश रखें।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YGBBpq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment