ऐक्टर की मच अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। सलमान अब चुलबुल पांडे के युवा और बूढ़े कैरक्टर को निभाते नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में सलमान की लवर के रूप में नजर आएंगी। हालांकि, अभी सई के फोटोज और लुक को रिवील नहीं किया गया है और इसे काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। ऐक्ट्रेस का लुक लीक न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सलमान ने खुद शूट के दौरान सेट पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन के लिए कहा है। एक सूत्र ने बताया, 'सेट पर कोई फोन रूल नहीं है। चूंकि यहां काफी कास्ट और क्रू मेंबर्स होते हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है ताकि कोई भी सई की तस्वीरें न ले सके।' सूत्र ने आगे बताया, 'सई को सलाह दी गई है कि वह पब्लिक एरिया में न जाएं क्योंकि वहां उनकी तस्वीरें क्लिक हो सकती हैं। सलमान पर्सनली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका फर्स्ट लुक फैंस के बीच लाना चाहते हैं। यही वजह है कि मेकर्स ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।' बता दें, क्रू मेंबर्स से रिक्वेस्ट की गई है कि वे सेट पर आने से पहले काउंटर पर फोन जमा कर दें। इसके पहले यह देखने में आया है कि ऐक्टर्स के लुक सेट से लीक हो गए हैं और इसी वजह से मेकर्स ने सेट पर सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है। बात करें सई की तो अपने रोल का काफी हिस्सा उन्होंने शूट कर लिया है। इसके अलावा एक गाना भी फिल्माया गया है जिसमें वह सलमान के साथ नजर आएंगी। डायरेक्टर प्रभुदेवा की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yLNlIV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment