बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। राजनीति और राष्ट्रवादी मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली कंगना ने से हटाए जाने के सरकार के फैसले पर भी अपना कॉमेंट किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि यह देश में आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की और सराकर का ऐतिहासिक कदम है। अपने स्टेटमेंट में कंगना ने कहा, 'एक लंबे समय से आर्टिकल 370 को हटाया जाना जरूरी था। देश में आतंकवाद करने की और यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैं लंबे समय से इसकी मांग करती रही हूं। और मुझे पता था कि अगर यह काम कोई कर सकता है तो वह मिस्टर मोदी ही हैं। वह न केवल दूरदर्शी हैं बल्कि उनके पास जरूरी बहादुरी और ताकत भी जिससे वह सोच से परे चीजों को भी हकीकत में तब्दील कर सकते हैं। मैं इस ऐतिहासिक दिन पर जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश को बधाई देती हूं, साथ में हमारा भविष्य बहुत उज्जवल होगा।' बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए राज्य को विशेष दर्जा को खत्म कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में चार संकल्प पेश करते हुए आर्टिकल 370 को समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया। इस फैसले पर देश के लोगों के साथ ही बॉलिवुड की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YmxbF7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment