और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म '' ने सोमवार को रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए। अब मेकर्स अगले हफ्ते इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट कर रहे हैं। इस डिवेलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'लिबर्टी सिनेमा में 9 अगस्त को स्पेशल स्क्रीनिंग प्लान की गई है जिसमें सलमान, माधुरी और फिल्म के बाकी मेंबर्स शामिल होंगे। पूरी टीम पुराने पलों को ताजा करेगी। वे अपने अनुभवों पर बात करेंगे।' 1994 में आई डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की यह फिल्म सबसे मशहूर और सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक रही है। सलमान और माधुरी के अलावा इस म्यूजिकल फैमिली ड्रामा में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में नजर आए थे। बता दें, 'हम आपके हैं कौन' को राजश्री प्रॉडक्शन की ही 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' का मॉडर्न वर्जन माना जाता है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई अवॉर्ड्स हासिल किए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KoXD7b
via IFTTT
No comments:
Post a Comment