Saturday, August 17, 2019

शिल्पा शेट्टी ने ठुकरा दी स्लिमिंग पिल के इंडोर्समेंट की 10 करोड़ की डील

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी सेहत और फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं यह किसी से छिपा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी अकसर फैन्स से अपना फिटनेस मंत्र शेयर करती नजर आती हैं। खासकर, खाने-पीने को लेकर शिल्पा काफी सावधान रहती हैं। फैन्स और फॉलोअर्स के बीच भी वह कुछ भी नुकसानदेह चीज प्रमोट करने से बचती हैं। ऐसे में खबर आई है कि उन्होंने एक आयुर्वेदिक स्लिमिंग पिल के इंडोर्समेंट के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी को एक कंपनी ने आयुर्वेदिक स्लिमिंग पिल के इंडोर्समेंट के लिए 10 करोड़ की डील ऑफर की थी। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा ने कहा, 'मैं कुछ ऐसा नहीं बेच सकती हूं जिसपर मुझे विश्वास न हो। स्लिम पिल और फैड डायट लुभाते हैं क्योंकि वह तुरंत असर करने का दावा करते हैं। लेकिन एक रुटीन पर टिके रहना और हेल्दी खाने से खुद पर जो गर्व महसूस होता है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।' पढ़ें: शिल्पा ने कहा कि लाइफस्टाइल में बदलाव ही लंबे समय तक कारगर रह सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी सब्बीर की फिल्म निकम्मा से करीब 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z3rviX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment