Sunday, August 8, 2021

'बेल बॉटम' के गाने 'मरजावां' की शूटिंग में झूले से गिरे अक्षय और वाणी, ऐक्टर ने शेयर किया BTS वीडियो

() की अपकमिंग फिल्म '' (Bell Bottom) रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और गाने भी रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना '' (Marjaavaan) रिलीज हुआ था। अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'मरजावां' गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस गाने को अपना फेवरिट गाना बताया। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'बेल बॉटम का मेरा फेवरिट गाना है। मुझे गाने की धुन बहुत पसंद है और इसके बोल बहुत ही सहज और कानों को सुकून देने वाले हैं। इसका मतलब बहुत अच्छा है, अगर आप ध्यान से सुनें।' वीडियो के एक पार्ट में अक्षय कुमार और गाने 'मरजावां' की शूटिंग के लिए एक झूले में लेटकर झूलते नजर आते है। इसी दौरान वाणी कपूर एक साइड से दूसरे साइड जाने की कोशिश करती हैं और वह अक्षय कुमार के साथ नीचे गिर पड़ती हैं। रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 3D में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ के एजेंट की भूमिका में हैं और वाणी कपूर उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं। वहीं, लारा दत्ता फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। अक्षय कुमार के पास फिल्म 'बेल बॉटम' के अलावा कई फिल्में हैं। अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ के साथ, 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और धनुष के साथ, 'पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर के साथ, 'बच्चन पांडे' में कृति सेनन और जैकलिन फर्नांडीस के साथ और 'रक्षा बंधन' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fHOqrc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment