Sunday, August 8, 2021

धर्मेंद्र से शादी नहीं करना चाहती थीं हेमा मालिनी, ऐसे शख्स के साथ सात फेरे लेने का था सपना

बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल () और धर्मेंद्र () की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। हेमा मालिनी ने एक टॉक शो में धर्मेंद्र और अपनी शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था। हेमा ने कहा था कि वह धर्मेंद्र से कभी शादी करना नहीं चाहती थीं बल्कि धर्मेंद्र के जैसे शख्स से शादी के बंधन के बंधना नहीं चाहती थी। साल 1999 में एक टेलीविजन टॉक शो में हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र से शादी करने का कभी इरादा नहीं था। एक वक्त था जब हेमा सोचती थी कि अगर कभी ऐसा कुछ हुआ तो वह धर्मेंद्र के जैसे किसी दूसरे शख्स से शादी कर लेगी, लेकिन उनसे नहीं। हेमा मालिनी कहती है, 'शुरुआत में मैं बिल्कुल यह सब पर ध्यान नहीं देती थी। क्योंकि मैं किसी को भी अच्छी लग सकती हूं और कोई भी कह सकता था कि आप बहुत खूबसूरत हैं। इसका बिल्कुल भी यह मतलब यह नहीं कि आप उनसे शादी कर लें। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं उनसे शादी करूंगी।' टॉक शो में हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि उनका पूरा परिवार धर्मेंद्र से शादी करने के खिलाफ था। हालांकि वह समझ सकती थी कि कोई भी माता-पिता इस तरह की शादी के लिए राजी नहीं होंगे। हेमा मालिनी के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। ये बेहद कठिन निर्णय था कि शादीशुदा आदमी से शादी करना। हेमा बताती हैं कि मैं और धर्मेंद्र बेहद करीब आ गए थे। जिसकी वजह से मेरा मन किसी और से शादी के लिए नहीं मान रहा था। हेमा बताती है मैंने फोन लिया और धर्मेंद्र को फोन किया और धर्मेंद्र से सीधा पूछा शादी करोगे उन्होंने एक पल भी बिना समय बर्बाद किए हां कह दिया। फिर हमने शादी कर ली। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और पहली बीवी से 4 बच्चे हैं। वहीं हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2X8OPwj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment