बॉलिवुड के फेवरिट सिंगर मीका सिंह 10 जून 2021 को 44 साल के हो गए हैं। मीका सिंह के गाने तो दुनियाभर में मशहूर हैं मगर उनके बारे में बहुत सी बातें हैं जो कम ही लोग जानते हैं। आइए, मीका के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी अनसुनी बातें।मीका सिंह इस समय बॉलिवुड के सबसे महंगे और फेवरिट सिंगर्स में से एक हैं। मीका सिंह 10 जून को अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं मीका सिंह से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद ही लोग जानते हैं।

बॉलिवुड के फेवरिट सिंगर मीका सिंह 10 जून 2021 को 44 साल के हो गए हैं। मीका सिंह के गाने तो दुनियाभर में मशहूर हैं मगर उनके बारे में बहुत सी बातें हैं जो कम ही लोग जानते हैं। आइए, मीका के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी अनसुनी बातें।
असली नाम नहीं है मीका सिंह

कम ही लोगों को पता है कि मीका सिंह का नाम अमरीक सिंह है। मीका अपने 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता और मां दोनों प्रफेशनल पहलवान होने के साथ ही म्यूजिशन और सिंगर भी थे।
पॉप म्यूजिक से नहीं कीर्तन से था नाता

भले ही आज मीका सिंह को पॉप स्टार कहा जाता हो मगर कम ही लोगों को पता है कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने कीर्तन सिंगर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी की ग्रुप जॉइन कर लिया।
कम उम्र में ही म्यूजिक से हो गया लगाव

मीका केवल 14 साल की उम्र से ही हारमोनियम और गिटार जैसे इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहे हैं। वह अपने भाई दलेर मेहंदी के ग्रुप में गिटारिस्ट के तौर पर काफी समय तक काम भी कर चुके हैं।
कुत्तों और घोड़ों के शौकीन हैं मीका

मीका सिंह ने अपने घर पर कई नस्लों के कुत्ते और घोड़े पाल रखे हैं। मीका को जानवरों से बहुत प्यार है और वह इसके लिए डोनेशन भी देते रहते हैं। मीका अपने पालतू जानवरों के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
दलेर मेहंदी के कारण मीका हैं सिंगल?

मीका ने एक रिऐलिटी शो में कहा था कि वह दलेर मेहंदी के कारण सिंगल हैं। मीका ने कहा कि एक बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दलेर मेहंदी का लैंडलाइन नंबर दिया था। फोन पर पता नहीं दलेर मेहंदी ने ऐसी क्या बात कह दी जिसके कारण उस लड़की ने मीका से ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद अभी तक मीका की शादी नहीं हुई है।
दलेर ने झुठलाया था मीका का दावा

हालांकि इस दावे को दलेर मेहंदी ने झुठला दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर मीका की शादी नहीं हो रही है तो इसके लिए केवल वही जिम्मेदार हैं। दलेर ने यह भी कहा था कि वह कई बार मीका से शादी करने के लिए बोल चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wgFxuY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment