Thursday, December 3, 2020

गौरी खान ने लॉकडाउन में बदल डाली अपने घर के टेरेस की सूरत, दिखाई तस्वीरें

शाहरुख खान का मुंबई में आलीशान घर है, जिसे उन्होंने मन्नत नाम दिया है। उनकी वाइफ गौरी अक्सर इसकी तस्वीरें पोस्ट करके फैन्स को इंटीरियर्स की झलक देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टेरेस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इसका मेकओवर किया है।

Gauri Khan Did Makeover Of Mannat Terrace: शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने लॉकडाउन के वक्त अपनी छत का मेकओवर किया है।

गौरी खान ने लॉकडाउन में बदल डाली अपने घर के टेरेस की सूरत, दिखाई तस्वीरें

शाहरुख खान का मुंबई में आलीशान घर है, जिसे उन्होंने मन्नत नाम दिया है। उनकी वाइफ गौरी अक्सर इसकी तस्वीरें पोस्ट करके फैन्स को इंटीरियर्स की झलक देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टेरेस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इसका मेकओवर किया है।

गौरी ने सीलिंग को दिया स्पेशल इफेक्ट
गौरी ने सीलिंग को दिया स्पेशल इफेक्ट

तस्वीरों में गौरी टेरेस पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ऐसे मोमेंट्स से प्यार है। मेरी प्यारी छत के नीचे एक कप कॉफी के साथ मौसम का मजा लेते हुए। मैंने अपने टेरेस को Vox सीलिंग्स से खूबसूरत मेकओवर दिया है।

दिल्ली के घर की दिखाई थी झलक
दिल्ली के घर की दिखाई थी झलक

गौरी खान से कई बॉलिवुड सिलेब्स अपने घरों और ऑफिस का इंटीरियर करवाते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने दिल्ली वाले घर की तस्वीरें पोस्ट की थीं। गौरी ने लिखा था कि यह घर उनकी जिंदगी से जुड़ी कई यादों से भरा है।

शाहरुख के फैन्स के लिए बढ़िया मौका
शाहरुख के फैन्स के लिए बढ़िया मौका

गौरी ने बताया था कि उनके इस घर की दिल में खास जगह है लेकिन Airbnb से उनके कोलैबोरेशन के चलते आम लोगों को इस घर में ठहरने का चांस मिल सकता है।

दो साल बाद शूटिंग पर लौटे SRK
दो साल बाद शूटिंग पर लौटे SRK

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट पर बाद करें तो वह करीब 2 साल बाद शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'पठान' आ रही है। कुछ दिन पहले वह मास्क लगाए डिफरेंट लुक में शूटिंग के लिए बाहर नजर आए थे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और उनके साथ दीपिका पादुकोण अहम किरदार में होंगी।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37xJ7pk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment