Thursday, December 3, 2020

धमाकेदार है 'ओम: द बैटल विदइन' का फर्स्ट लुक पोस्टर, ऐक्शन अवतार में आदित्य रॉय कपूर

बॉलिवुड ऐक्टर अब अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस साल उनकी पहली फिल्म 'मलंग' रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह 'सड़क 2' और 'लूडो' में दिखाई दिए और इन दोनों ही फिल्मों में उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया। अब आदित्य ने अपनी अगली ऐक्शन फिल्म '' की तैयारी शुरू कर दी है और इसका भी रिलीज कर दिया गया है। 'ओम: द बैटल विदइन' में आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड किरदार में दिखाई देंगी। अहमद खान के प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के फर्स्टलुक पोस्टर में आदित्य का लुक काफी धमाकेदार दिख रहा है। ऐक्शन से भरपूर इस फिल्म के पोस्टर को देखकर आपको एक बार टाइगर श्रॉफ की 'बागी' सीरीज की याद आ जाएगी। वैसे बता दें कि फिल्म के प्रड्यूसर अहमद खान ने ही 'बागी' सीरीज को डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग एक दिन पहले ही शुरू कर दी गई है। फिल्म में पहली बार आदित्य रॉय कपूर एक ऐक्शन हीरो के किरदार में नजर आएंगे। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'युद्ध की भावना को जिंदा रखने के लिए एक युद्ध भीतर भी लड़ना पड़ता है। फर्स्ट लुक 'ओम: द बैटल विदइन' आ रही है 2021 की गर्मियों में' यह भी पढ़ें: आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी के लीड रोल वाली 'ओम: द बैटल विदइन' का डायरेक्शन कपिल वर्मा करेंगे। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि यह 2021 की गर्मियों में रिलीज होगी। यह भी पढ़ें:


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39Ict78
via IFTTT

No comments:

Post a Comment