सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने चुपके से ऐक्ट्रेस का एक वीडियो शूट कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर डाला है। जिस वक्त आनंद सोनम का यह वीडियो शूट कर रहे थे, वह क्रॉस ट्रेनर पर अपना कार्डियो कर रही थीं और कानों में ईयरफोन लगाकर म्यूजिक के साथ गुनगुना रही हैं और डांस भी कर रही हैं। आनंद के इस वीडियो को पोस्ट करते ही उनके फ्रेंड्स लगातार इसपर मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। आनंद ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें सोनम कपूर ट्रेडमील पर डांस मूव्स करने में मस्त हैं और साथ में गा भी रही हैं। वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं कि उनके पास ही खड़े आनंद उनका वीडियो शूट कर रहे हैं। आनंद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम की बहन रिया कपूर को टैग भी किया है। आनंद ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है- मेरी पूरी सोनम कपूर, हैपी बर्थडे मंथ।' रिया कपूर को टैग करते हुए आनंद ने लिखा है- यह रही तुम्हारी प्ले लिस्ट। सोनम कपूर ने भी आनंद के इस पोस्ट पर रिप्लाई किया है और लिखा- आनंद, तुमने कैसे मेरा यह वीडियो बनाया और पोस्ट भी कर डाला, जिसपर उनके पति ने जवाब भी दिया- मॉर्निंग कार्डियो माय बेबी, तुम कभी मुझे एंटरटेन करने से चूकती नहीं। इस वीडियो पर जहां रिया कपूर ने लाफिंग इमोजी पोस्ट किए वहीं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि हाल ही में (9 जून 2020) को सोनम कपूर ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भई पोस्ट की थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YpiVZb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment