Friday, June 12, 2020

डांस न कर पाने पर पड़ी थी प्रियंका चोपड़ा की डांट, राजू खान ने मारा था 'मिस वर्ल्ड' होने का ताना

बॉलिवुड की टैलंटेड ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। ऐक्टिंग से लेकर डांस तक, हर मामले में वह खुद को साबित कर चुकी हैं। उनके काम को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल चुकी है। हालांकि उनके करियर में ऐसा वक्त भी था जब डांस स्टेप्स ठीक से न करने पर उनको जोर की डांट पड़ी थी। इस घटना का जिक्र वह एक इंटरव्यू में कर चुकी हैं। प्रियंका ने दिए थे 40 से ज्यादा टेक्स प्रियंका चोपड़ा ने एक पुराने इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया था। यह मामला राज कंवर की फिल्म 'अंदाज' का है। उस वक्त वह साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त उनके को-स्टार अक्षय कुमार थे। फिल्म में उनको एक रोमांटिक सीन शूट करना था और एक साथ कई चीजों पर फोकस करना था। प्रियंका ने बताया था कि वह 40 के करीब टेक्स दे चुकी थीं और स्टेप सही नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त सरोज खान के बेटे राजू खान कोरियॉग्रफर थे। डांस सीखकर मानी थीं प्रियंका राजू ने गुस्से में माइक फेंक दिया था और प्रियंका से कहा कि पहले स्टेप सीख लें तभी वापस आएं। राजू ने उनसे यह भी कहा था कि वह मिस वर्ल्ड हैं तो उनको यह नहीं सोचना चाहिए कि वह ऐक्ट्रेस भी बन जाएंगी। उस वक्त ट्विंकल खन्ना की डिलिवरी होनी थी तो शेड्यूल छोटा करना पड़ा और सब इंडिया वापस आ गए। इसके बाद प्रियंका वीरू कृष्णन की क्लास गईं, वहां कथक सीखा। वह हर दिन 6 घंटे प्रैक्टिस करती थीं, इसके बाद वापस पहुंचीं। तब तक वह काफी कुछ सीख चुकी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fjc4r9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment