पिछले काफी समय से बॉलिवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक फिल्मों से दूर हैं। अनुष्का भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह अपने न तो काम से दूर हैं और न अपने फैन्स से। अनुष्का लॉकडाउन और उससे पहले भी लगातार काम करती रही हैं। अब उनकी नई फिल्म '' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। टीजर में एक छोटी लड़की पेड़ों और वादियों के बीच उड़ती दिख रही है। इस छोटे से टीजर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'बुलबुल, खुद को ढूंढने वाली एक ऐसी लड़की की बेहतरीन कहानी जो रहस्य और साजिशों से भरी हुई है।' बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन तले बन रही इस फिल्म की कहानी एक लड़के सत्या और उसके भाई की बालिका वधू बुलबुल की है। सत्या पढ़ने के लिए इंग्लैंड चला जाता है और जब वह लौटकर आता है तो उसे पता चलता है कि उसके भाई के गायब होने के बाद बुलबुल गांव में मजबूरन वेश्यावृत्ति करने लगती है। लेकिन गांव में अब एक रहस्यमयी आत्मा का साया है जिसके बारे में सत्या पता लगाता है। अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। बड़े पर्दे से दूर हैं अनुष्का शर्मा लेकिन उनके प्रॉडक्शन तले बनी इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी और राहुल बोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फइल्म 24 जून को ऑनलाइन रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hbSOxF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment